BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड-19 वैक्सीनेशन में हो रहा है भारी फर्जीवाड़ा नागरिक असमंजस की स्थिति में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 4, 2021

कोविड-19 वैक्सीनेशन में हो रहा है भारी फर्जीवाड़ा नागरिक असमंजस की स्थिति में...


रेवांचल टाइम्स - कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा सही प्रयास नहीं किए जा रहे हैं यही वजह है कि इस तरह की बीमारी दूर नहीं हो पा रही है इस बीमारी का असर कहीं कम तो कहीं ज्यादा दिखाई दे रहा है शासन प्रशासन द्वारा लगातार गांव गांव घर घर यहां तक की खेत खलियान निर्माणाधीन स्थल तक स्वास्थ्य अमला पहुंचकर नागरिकों को वैक्सीनेशन लगा रहे हैं। बीच में लापरवाही भी की जा रही है जिससे आम नागरिक असमंजस की स्थिति में है।

       वैक्सीनेशन के टारगेट को पूर्ण करने में लगा शासन-प्रशासन मृतकों को भी वैक्सीनेशन पूर्ण बता रहे।लापरवाही हो रही उजागर


वैक्सीनेशन के काम में भी घोर लापरवाही की जा रही है टारगेट को पूरा करने आनन-फानन में मृतकों तक का भी वैक्सीनेशन पूर्ण किया जा रहा है। इस तरह की गड़बड़ी प्रदेश एवं जिले तक फर्जीवाड़ा की जनचर्चा चौक चौराहा में चर्चा हो रही है।


नैनपुर तहसील में इसके पहले भी मृत व्यक्ति का टीकाकरण किया गया और मिली जानकारी अनुसार फिर एक मामला सामने आया है जिसमें नैनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 6 निवासी स्वर्गीय भगवान दीन ठाकुर को मार्च में कोविशीलड वैक्सीन का पहला डोज लगा था। इसके बाद उन्हें कॉविड के लक्षण आए और इलाज के दौरान 8 अप्रैल 2021 को भगवानदीन ठाकुर का निधन हो गया निधन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 10 नवंबर 2021 को उनका सेकंड डोज का टीकाकरण पूर्ण करने की एंट्री कर दी गई जिसका एसएमएस परिवार के पास आया तब पता चला कि यह फर्जीवाड़ा कैसे हो गया स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही किस वजह से किसके दबाव में की जा रही है। ऐसी लचर व्यवस्था वैक्सीनेशन जैसी महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करने वाले पर सख्त करवाई किये जाने जनअपेक्षा की जाती है आखिर ऐसा फर्जीवाड़ा क्यों। 


नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment